February 13, 2026

अपनी ही बच्ची से करता था छेडछाड़, रुड़की पुलिस ने खिलाई जेल की हवा

0


आज दिनांक 14-01-2022 को बंदा रोड माही ग्राम रुड़की निवासी महिला द्वारा कोतवाली रुड़की आकर शिकायती पत्र दिया कि उक्त महिला के पति ने अपनी 11 वर्षीय पुत्री के साथ घर पर अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी की गई तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की गंभीर प्रवृत्ति को देखते हुए SHO के आदेश पर कोतवाली रुड़की पर तुरंत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

कई दबिश के पश्चात रुड़की पुलिस द्वारा मुकदमा लिखे जाने के कुछ घंटो के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। विवेचक SI विशाखा असवाल द्वारा अपनी टीम के सहयोग से अभियुक्त रिजवान निवासी बंदा रोड माही ग्राम रुड़की हरिद्वार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार में दाखिल कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *