February 12, 2026

छात्रों को टेबलेट योजना की रकम का इंतजार

0

राजकीय इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई में शत प्रतिशत प्रतिभाग करने को लेकर माह दिसंबर में सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना टेबलेट वितरण की शुरुआत तो की, लेकिन परवान नहीं चढ़ पा रही। चुनाव अचार संहिता के बीच बड़ी उत्सुकता से अपने बैंक खाते में टेबलेट की रकम का इंतजार करते छात्र-छात्राओं को मायूसी हाथ लगी है। दिसम्बर माह में सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार मेधावी छात्रों को लैपटॉप व टेबलेट देने की मुहिम छेड़ी। कई विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर टेबलेट योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित भी कर दिए गए लेकिन डायरेक्ट टेबलेट वितरण में बहुत समय लगने के कारण सीधे टेबलेट की रकम अध्ययनरत छात्र पुरोला | बलदेव सिंह भंडारी छात्राओं के खाते में डीबीटीएल के माध्यम से भेजने का निर्णय लिया गया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी उत्सुकता से बैंकों में लंबी-लम्बी कतार में घण्टों खड़े होकर अपने खाते खुलवाए, लेकिन अब मायूस हैं। आचार संहिता के कारण योजना में विद्यालयों को धन आवंटित नहीं हुआ। बीएल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य वाईपी रतूड़ी ने बताया कि हमारे स्तर से छात्र छात्राओं की संख्या खाते नंबर सहित मांगी गई थी जो प्रोसेस में थी लेकिन आचार संहिता प्रभावी होने पर इस कार्य को स्टैंडबाई करने के निर्देश मिले हैं यह योजना आगे क्रियान्वित होगी इसकी जानकारी हमारे स्तर की नहीं है। यह तब होता जब गोलना पर धन आवंटित होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *