February 12, 2026

पहले दिन 71 कर्मचारी प्रशिक्षण से गायब, मुकदमे की संस्तुति

0

विधानसभा चुनाव को लेकर पीठासीन और मतदान अधिकारियों का रविवार से प्रशिक्षण शुरू हो गया। पहले दिन 71 कर्मचारी प्रशिक्षण से गायब रहे। इनमें 16 ने कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी। अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति कार्मिक प्रभारी अधिकारी अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने कर दी है।

हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया के आडिटोरियम में प्रशिक्षण प्रक्रिया चल रही है। जिले में पांच दिन तक प्रशिक्षण के लिए 5, 156 कर्मचारी बुलाए जाएंगे। प्रशिक्षण के पहले दिन दो पालियों में 1200 कर्मचारी बुलाए गए। इनमें 1129 लोग प्रशिक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि रविवार को गैर हाजिर रहे 71 कर्मचारियों में जिन 16 कर्मियों ने कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी उनकी कोविड रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। वहीं अन्य गायब कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की संस्तुति कर दी है।

कई विभागों ने नहीं दिया कार्मिकों का विवरण:कई विभागों ने अपने कार्मिकों का विवरण निर्वाचन विभाग को नहीं भेजा है। इनमें डीआरडीओ, सी पैट, वाइल्ड लाइफ समेत कई विभाग शामिल हैं। ऐसे विभागों के प्रभारियों को जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने पत्र लिख दिया है। इसमें जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रस्तावित करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *