February 12, 2026

चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए सैकड़ों आवेदन

0

देहरादून। निष्पक्ष और निर्विधन विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर को लेकर जहां निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन कार्यालय की तैयारियां जोरों पर है। वहीं विधानसभा चुनाव में ड्यूटी में न करनी पड़े उसके लिए सैकड़ों की संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों ने अभी से ही जुगत लगाना शुरू कर दिया है।

विशेष निर्वाचन कार्यालय से जुड़े सूत्रों परिस्थितियों की मानें तो चुनाव ड्यूटी कटवाने को लेकर कई अधिकारियों, कर्मचारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को आवेदन देना भी शुरू कर दिया है। ड्यूटी कटवाने को लेकर अधिकारी और कर्मचारी तमाम तरह की बहाने बना रहे हैं। कई अधिकारी, कर्मचारी खुद के गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने का बहाना बना रहे हैं तो वहीं कई ने पत्नी के साथ ही मां-बांप को भी बीमारियों से पीड़ित बता रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि विधानसभा चुनाव में जिन अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें विधानसभा चुनाव की ड्यूटी करनी ही होगी। यदि अधिकारियों, कर्मचारियों की समस्याएं बेहद गंभीर हैं तो इसका परीक्षण कराया जाएगा।

यदि उनके आवेदन में कही गई बातें सही पाई जाती हैं तो ऐसे अधिकारियों, कर्मचारियों को ड्यूटी से मुक्त भी किया जाएगा। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देने को लेकर आगे आएं। मतदान एक ऐसा पर्व है जो बिना सभी अधिकारियों, कर्मचारियों सहयोग से पूरा ही नहीं हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *