February 12, 2026

जोशीमठ- औली रोपवे का संचालन आज से शुरू होगा

0

जोशीमठ औली रोपवे का संचालन मंगलवार से एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। नौ जनवरी को रोपवे स्टाफ के 27 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रोपवे का संचालन 10 जनवरी से बंद कर दिया गया था और रोपवे के सभी 27 पॉजिटिव आये कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में भेज दिया था।

केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन के अनुसार अब कोरोना संक्रमित आने पर व्यक्ति को मात्र 7 दिनों के लिए ही होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है। व यदि इस अवधी में उसके सिमटम्स नहीं बढ़े तो उसे स्वतः संक्रमणमुक्त समझा जा रहा है। औली चियर लिफ्ट के इंचार्ज राजेन्द्र डिमरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मचारियों को सामुहिक आईसोलेशन पिरियड पूरा करने व स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। कहा कि जीएमवीएन के उच्च अधिकारियों द्वारा प्राप्त निर्देश के बाद अब मंगलवार प्रातः 9.15 से रोपवे का संचालन एक बार फिर से शुरू किया जायेगा। रोपवे शुरू होने से बड़ी राहत मिली है।

रोपवे बंद होने से 56 लाख का हुआ नुकसान: रोपवे एवं चियर लिफ्ट बंद होने से पहले हाउस फुल चल रही थी और प्रतिदिन 7 लाख की आय हो रही थी। अब आठ दिनों तक दोनों प्रतिष्ठानों के बंद होने के कारण जीएमवीएन को लगभग 56 लाख के राजस्व की हानि हुई है। वहीं अब रोपवे के पुनः शुरू हो जाने के बाद पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *