February 12, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 4482 नए मरीज, छह की मौत

0

देहरादून में सर्वाधिक 1687 केस, हरिद्वार में 582 संक्रमित

देहरादून। प्रदेश में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। तीसरी लहर में मंगलवार को सर्वाधिक 4,482 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। जबकि छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या भी 20 हजार हो चुकी है। 3 पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मिले

कोरोना संक्रमितों में सर्वाधिक 1687 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा नैनीताल में 644, हरिद्वार में 582, अल्मोड़ा में 207, बागेश्वर में 81, चमोली में 202, चंपावत में 104, पौड़ी में 270, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 75, टिहरी में 157, ऊधमसिंह नगर में 398 और उत्तरकाशी में 45 मामले शामिल है।

मंगलवार को कोरोना संक्रमित छह मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में एम्स ऋषिकेश में एक, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीन, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में एक और विनय विशाल हेल्थ केयर रुड़की का एक मरीज शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *