February 12, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ दून में दवा प्रतिनिधियों का प्रदर्शन

0

ऑनलाइन दवाओं की बिक्री बंद करने, दवाओं के दाम घटाने, जीएसटी मुक्त करने और काम के घंटे तय करने सहित कई मांगों को लेकर दवा प्रतिनिधियों ने बुधवार को काम बंद रखा। साथ ही, त्यागी रोड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहीं, होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन ने दवा प्रतिनिधियों को अपना समर्थन दिया। सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर गड़िया एवं प्रदेश सचिव अनिल पंवार ने बताया कि बुधवार को सभी जगह काम बंद रख प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी | सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो वे आगे और बड़े आंदोलन को तैयार हैं। इस हड़ताल में मोहित भट्ट, नवीन शर्मा, शिवराज चौहान, पंकज, विनोद थापा, रजत रावत, शुभम मिश्रा, सुरेशानंद, जगदंबा प्रसाद, विशाल अरोड़ा, संजय भट्ट, अब्दुल साजिद अंसारी, हिमांशु राजपूत शामिल रहे।

प्रमुख मांगें 👇👇👇

*केंद्र सरकार चारों श्रम संहिताएं तुरंत वापस ले ।

*वैधानिक कार्य नियम दवा प्रतिनिधियों के लिए घोषित किए जाएं

*ऑनलाइन दवाओं की खरीदारी बंद हो ।

*न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये घोषित किया जाए।

*काम के लिए 08 घंटे की अवधि तय की जानी चाहिए

*दवाइयों के दाम कम कर जीएसटी मुक्त किया जाए।

*सेल्स ग्राउंड के नाम पर दवा प्रतिनिधियों का शोषण बंद होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *