February 11, 2026

टिहरी की प्रीति को गोल्ड मेडल

0

लगन और मेहनत की बदौलत टिहरी जिले की प्रीति धनाई ने मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलाहाबाद प्रयागराज से एमटेक सिविल इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों और क्षेत्र में खुशी जताई है।

बीते मंगलवार को मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलाहाबाद प्रयागराज के दीक्षांत समारोह में टिहरी प्रतापनगर क्षेत्र के रौलाकोट गांव की रहने वाली प्रीति धनाई को एमटेक सिविल इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल हासिल किया है।

प्रीति के पिता गजपाल धनाई सामाजिक कार्य क्षेत्र से जुड़े हैं। वर्तमान में उनका परिवार चंबा कस्बे में रहता है। प्रीति की मां शैला देवी गृहणी है, उनकी बड़ी बहन शिक्षिका हैं। गजपाल सिंह ने बताया कि प्रीति की प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरस्वती शिशु मंदिर रौलाकोट से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *