February 12, 2026

स्कूलों में सुविधा दें या घर से पढ़ाने की छूट

0

• ज्यादातर सरकारी स्कूलों में अच्छी नेट कनेक्टिविटी नहीं

• उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने राज्य सरकार से उठाई मांग

सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है, लेकिन इसके साथ ही तमाम तरह की दिक्कतें भी सरकारी स्कूलों में सामने आने लगी हैं। जहां प्रिंसिपल सभी शिक्षकों को स्कूल आकर पढ़ाने को कह रहे हैं, शिक्षक अच्छी नेट कनेक्टिविटी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कनेक्टिविटी नहीं मिल सकती है तो उन्हें घरों से ही पढ़ाने की छूट मिले । क्योंकि ज्यादातर के घरों में नेट के कनेक्शन हैं।

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अनिल नौटियाल ने बताया कि सभी प्रिंसिपल शिक्षकों को स्कूल बुला रहे हैं। वहां से ऑनलाइन कक्षाएं देने को कहा गया है, पर स्कूलों में अच्छी नेट कनेक्टिविटी की सुविधा ही नहीं है। इस कारण शिक्षकों को दिनभर वहां बैठे रहना पड़ता है और ठीक से ऑनलाइन कक्षाएं भी नहीं लग पा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि या तो सभी स्कूलों में सुविधा उपलब्ध कराई जाए या फिर शिक्षकों को घर से ही पढ़ाने की अनुमति दी जाए। यदि घरों से ही पढ़ाई हो तो बेहतर होगा। क्योंकि, ज्यादातर बच्चों के अभिभावक शाम को ही बच्चों को मोबाइल दे पाते हैं, जिससे बच्चे शाम को ही पढ़ते हैं। ऐसे में स्कूलों में शिक्षक दिन में काफी समय खाली रहते हैं।

इंटरनेट की दिक्कतें तो हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से स्कूल खुलने पर जो आदेश हुए थे, उसी के अनुसार सभी शिक्षकों को बुलाया जा रहा है। जब नहीं बुलाने के आदेश आएंगे तो शिक्षकों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।

-राम बाबू विमल, जिलाध्यक्ष, प्रिंसिपल एसोसिएशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *