February 12, 2026

कुमाऊं मंडल में चुनाव से पहले से शराब और पैसे का खेल शुरू

0

विधानसभा चुनावों में सामान्य नर्वािचन के मकसद से गठित उड़नदस्ता टीम व एसओजी हाथ बड़ी सफलता लगी है। छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम ने आचार संहिता के दौरान तहसील के देवलीखेत में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ है। एक बंद मकान में अंग्रेजी शराब की 170 पेटिया स्टॉक कर रखी गईं थीं। पुलिस ने इस मामले में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद शराब की बाजार कीमत 10.60 लाख आंकी गई है।

उड़नदस्ता और एसओजी की टीम को देवलीखेत में एक बंद मकान के अंदर अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। मकान के अंदर मैकडॉवल्स रम बोतल की 88 पेटी, अर्द्ध की 21 पेटी, पच्चे की 51 पेटी के अलावा उत्तराखंड नंबर-1 व्हरिकी के 480 खुले पव्वे सहित कुल 170 पेटी शराब अवैध रूप से स्टॉक की गई थी।

अवैध शराब के धंधे में लिप्त सात पर कार्रवाई

किच्छा पुलिस ने लालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार कर रहे सात आरोपियों के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार गुरमीत सिंह, गुरचरन सिंह निवासी ग्राम टिव्या लालपुर, नरेन्द्र सिंह निवासी लालपुर, दुला सिंह ग्राम रामेश्वरपुर, हरपाल सिंह निवासी ग्राम महाराजपुर, विशम्बर सिंह निवासी ग्राम | महाराजपुर सूरज निवासी ग्राम महाराजपुर कच्ची शराब की तस्करी में लिए है एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *