February 12, 2026

11 हजार बेटियों को नहीं मिल पाया नंदा गौरा योजना का लाभ

0

वर्ष 2017 से लेकर 2021 तक नहीं मिला बेटियों के लिए बजट

रुद्रपुर। वर्ष 2017 से 2021 तक 11 हजार 744 बेटियों को नंदा गौरा योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के लिए बेटियां बाल विकास विभाग के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लिंगानुपात को कम करन के लिए नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना चलाई जाती है। इस योजना के चलते बालिका के जन्म से लेकर शादी तक परिवार को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, लेकिन बजट के अभाव के चलते वर्ष 2017 की 1402, वर्ष 2018 की 560 वर्ष 2019 के 578, वर्ष 2020 के 1711 और वर्ष 2021 की 7493 बालिकाओं को नंदा गौरा योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

बाल विकास विभाग की ओर से इन लोगों की सूची तैयार कर महिला एवं बाल विकास निदेशालय भेजी जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि योजना से वंचित बालिकाओं के लिए विभाग से बजट की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *