February 12, 2026

4818 कोरोना संक्रमित मिले, छह की मौत

0

इस साल एक दिन में सर्वाधिक संक्रमित मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस साल अब तक एक दिन में सर्वाधिक संक्रमित मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के भीतर 4818 कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। 3422 संक्रमित ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले भी 24 हजार पार हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 386951 पहुंच गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 29031 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 13 जिलों में 4818 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 1601, हरिद्वार में 706, नैनीताल में 692, ऊधमसिंह नगर में 590, अल्मोड़ा में 291, चमोली में 158, टिहरी में 161, पौड़ी में 181, बागेश्वर में 106, पिथौरागढ़ में 106, रुद्रप्रयाग में 101, उत्तरकाशी में 63, चंपावत जिले में 62 संक्रमित मिले हैं।

देहरादून, हरिद्वार जिले में चार और ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जिले में एक-एक कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में दो, श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल में एक, विनय विशाल हेल्थ केयर रुड़की में एक मरीज ने दम तोड़ा है। इसमें खटीमा के नागरिक अस्पताल औरहल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भी एक-एक कोरोना मरीज की जान गई है। अब तक 7462 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3422 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 347175 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।

संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 24255 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 89.72 प्रतिशत और संक्रमण दर 14.23 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *