February 12, 2026

रुड़की पुलिस को मिली दोहरी सफलता

0


➡️ 24 घंटे के भीतर लूट व चोरी की दोनों घटनाओं का किया खुलासा
➡️ लूट के 03 व चोरी का 01 अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ लूट व चोरी की घटना में प्रयुक्त बाइक,अवैध चाकू, लूटा व चोरी किया गया सामान बरामद
➡️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में प्रशंसा

दिनांक 21/01/22 को रुड़की कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हुई लूट व चोरी की घटनाओं का SHO रुड़की देवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में SI संजय नेगी व SI रणजीत खनेड़ा के साथ गठित पुलिस टीमों द्वारा CCTV कैमरों के अवलोकन, पूर्व में लूट/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों से पूछताछ लगातार मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए उक्त चोरी व लूट की घटना को 24 घंटे के भीतर अंजाम देने वाले (03+01) अपराधियों को गिरफ्तार कर
#लूट की घटना को अंजाम देने वाले सालियर, गंगनहर निवासी अभियुक्तगण अंकुर, मोनू व गौरव को लूट के सामान (01 गले का हार, एक जोड़ी झुमके, 1 जोड़ी बाली, 02 अंगूठी), घटना में प्रयुक्त बाइक व अवैध चाकू के साथ एवं #चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त विशाल कुमार उर्फ शैंकी निवासी मिलाप नगर को चोरी के सामान (मोबाइल, स्पोर्ट्स वॉच, नगदी) व अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

रुड़की पुलिस टीम की इस त्वरित कार्यवाही की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की गई।

पुलिस टीम (लूट)
SI संजय नेगी चौकी प्रभारी सोत बी
का0 रामबीर, का0 विपिन, का0 लईक अहमद, का0 विकास त्यागी

पुलिस टीम (चोरी)
SI रणजीत खनेड़ा
का0 विनोद चपराना, का0 नीरज गुलेरिया, का0 बिपेंद रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *