February 12, 2026

वाहनों चैकिंग के दौरान बरामद हुई करीब ढाई लाख की रकम, सुर्खियां बटोर रही चण्डी चौक की यह खबर

0

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल संपन्न कराने का लक्ष्य लेकर जनपद के बॉर्डर चेकपोस्ट व विभिन्न स्थानों पर चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत दिनांक 23-01-2022 को कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने लगभग ढ़ाई लाख की रकम बरामद की है।

चंडी घाट चौक के पास चेकिंग करते हुए कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने चंडी घाट की ओर से आ रही कार को चेक करने हेतु रोका गया। चैकिंग के दौरान बरामद ₹ 2,43,000/- नगद धनराशि के सम्बन्ध में कार सवार अरुण चौहान व रविंद्र कुमार निवासी हरिद्वार कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिस पर दोनों व्यक्तियों और बरामद धनराशि को आवश्यक कार्यवाही के लिये FST टीम के सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *