February 12, 2026

कोतवाली मंगलौर पुलिस की ताबड़तोड कार्यवाही

0

👉 280 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
👉 वाहन से करीब 05 लाख की नगदी बरामद
👉 10 लीटर कच्ची व 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

चुनाव का दौर शुरू होते ही हरिद्वार पुलिस लगातार निरोधात्मक कार्यवाही करने मे मशगूल है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने SHO अमरचंद शर्मा के कुशल नेतृत्व में–

● अभियुक्त अर्जुन निवासी ग्राम हरजोली जट मंगलौर को 150 ग्राम अवैध चरस के साथ व अनुज सिंह ग्राम हरजोली मंगलौर को 130 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।

● अभियुक्त दीपक कुमार उर्फ दीपा ग्राम नाथू खेड़ी मंगलौर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ व अंकित महाजन निवासी फ्लैट नंबर दो प्लांट नंबर 25 गाजियाबाद को 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

● नारसन बॉर्डर पर कोतवाली मंगलौर पुलिस आईआरबी, पीएसी की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कार से ₹ 483000 (चार लाख तिरासी हज़ार रूपये) रुपए की नगदी बरामद की। बरामद नगदी के सम्बन्ध में वाहन चालक मुन्ना निवासी गुड्डा तहसील गुहाना जिला सोनीपत हरियाणा द्वारा संतोषजनक जवाब ना देने पर धन जब्ती की कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम
1-SHO अमर चंद शर्मा
2-SSI रफत अली,3- SI मनोज,4- SI बृजपाल
5- कां0 मेराज आलम, 6- कां0 यूनुस, 7- कां0 मानसिंह
8 कां0 उत्तम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *