February 12, 2026

फायर कर्मियों ने निभाई मानवता, सड़क हादसे में घायलों को FIRST ⛑️ देकर 108 🚑 की मदद से पहुंचाया अस्पताल

0

अब से कुछ घंटे पहले शाम लगभग 5 बजे L.F.M अतर सिंह राणा व चालक विपिन तोमर अपने निजी काम से सोनाली पार्क की ओर से निकले ही थे कि अचानक उनके पास से तेजी से निकली एक स्कूटी कुछ आगे जा कर तेज आवाज के साथ जा गिरी, हेलमेट 🪖न होने के कारण दोनों को काफी गंभीर चोटे आई।

बिना देरी किए ट्रेनिंगशुदा फायरकर्मियों द्वारा पहले तो मौके पर दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया साथ ही 108 को भी कॉल की।

108 🚑 के पहुंचने तक घायलों को ढांढ़स बंधाते हुए दोनों फायर कर्मियों द्वारा उनको अपनेपन का अहसास कराया और तत्पश्चात 108 के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय 🏥 रुड़की भिजवाया।

अस्पताल में दोनों घायलों की तबीयत पहले से काफी बेहतर है और अब परिजनों के साथ-साथ तत्समय मौजूद राहगीरों द्वारा भी उक्त फायरकर्मियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *