February 12, 2026

देश भर के स्कूल खोलने की तैयारी में केंद्र सरकार

0

* हालात पर विशेषज्ञों से सलाह ले रहा स्वास्थ्य मंत्रालय

* जारी हो सकती है एडवाइजरी, अंतिम निर्णय राज्यों के हाथ में

कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने के साथ ही केंद्र सरकार देश भर में करीब दो साल से बंद पड़े स्कूलों को खोलने की योजना पर कार्य कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस मुद्दे पर मंत्रालय की विशेषज्ञों से सलाह जारी है।

मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि संभव है कि स्वास्थ्य मंत्रालय इस बारे में राज्यों को एडवाइजरी जारी करे। हालांकि उसे लागू करने या नहीं करने का अंतिम फैसला राज्यों को ही लेना होगा। दरअसल कोरोना की तीनों लहरों के आंकड़ों के विश्लेषण में पाया गया है कि बच्चों में इसका घातक प्रभाव नगण्य रहा है। जबकि स्कूलों के लगातार बंद रहने से बच्चों की सीखने की क्षमता प्रभावित होने तथा मानसिक अवसाद बढ़ने के संकेत लगातार आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *