February 12, 2026

अभियुक्त के कब्जे से रू0 2,36,000/- नगद एवं 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

0

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत आदर्श आचार सहिता का उल्लघंन करने वालों, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं जनपद स्तर पर गठित SST/FST टीमों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह के नेतृत्व में SST (स्टैटिक सर्विलांस टीम) कोडिया द्वारा दौराने चैकिंग दिनाँक 28.01.2022 को अभियुक्त पवन कुमार को कौडिया चैक पोस्ट से वाहन संख्या DL 7CL 0077 (विटारा ब्रेजा कार) में रू0 2,36,000/- (दो लाख छत्तीस हजार रूपये) नगद एवं 14 बोतल अवैध शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करने वालों, अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

पंजीकृत अभियोगः-
• मु0अ0सं0- 45/2022, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम।

अभियुक्त का नाम पताः-
• पवन कुमार पुत्र स्व0 दलीप सिंह, निवासी G-97IIED फ्लोर, 17 साकेत, साउथ दिल्ली.

बरामद मालः-
• 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब
• वाहन संख्या DL 7CL 0077 (विटारा ब्रेजा कार)
• 2,36,000/- (दो लाख छत्तीस हजार रूपये) नगद

पुलिस टीमः-
• सेक्टर मजिस्ट्रेट श्री सत्य प्रकाश (सहायक अभियन्ता लो0नि0वि0 दुगड्डा)
• उपनिरीक्षक अजय भट्ट
• आरक्षी 240 ना0 पु0 चरण सिंह
• आरक्षी 189 ना0 पु0 आशीष
• होमगार्ड राजमोहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *