February 12, 2026

उत्तराखंड चुनाव में रोजगार व स्वास्थ्य, शिक्षा सबसे बड़े मुद्दे

0

देहरादून। चुनाव में लोगों के लिए रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा सबसे बड़े मुद्दे हैं। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन ने ऑनलाइन फीडबैक लेकर चुनावी मुद्दों को भांपने की कोशिश की है। इसके आधार पर रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा सबसे बड़े मुद्दे उभरकर सामने आए हैं। एसडीसी फाउंडेशन ने ऑनलाइन सिटिजन फीडबैक के आधार पर दावा किया कि प्रदेश के चुनाव में ये प्रमुख मुद्दे बनने जा रहे हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने बताया कि यह रिपोर्ट सिर्फ 200 से ज्यादा लोगों के सुझाव पर आधारित है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों से चुनावी मुद्दों को लेकर उनकी राय मांगी थी। लोगों से पूछा गया था कि चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा क्या रहेगा। 203 लोगों में से 141 ने फेसबुक पर और 62 ने ट्विटर पर इस सिटीजन फीडबैक में हिस्सा लिया। अधिकांश लोगों ने एक से कई ज्यादा मुद्दे चिह्नित किए। अनूप नौटियाल के अनुसार उनके प्रश्न पर सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से मिली प्रतिक्रिया का विश्लेषण करें तो साफ संकेत मिलते हैं कि इस बार भी चुनाव में रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाएं सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा। ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *