February 12, 2026

बड़ी खबर :बारह और उससे बड़ी उम्र वाले बच्चों के लिए पहला सुई रहित टीका मिला

0

दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला ने केंद्र सरकार को अपने कोविड-19 रोधी टीके जायकोव-डी की आपूर्ति शुरू कर दी है। यह 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के बच्चों को दिया जाने वाला पहला और सुई रहित टीका है।

265 रुपये होगी कीमत: कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि यह कोविड-19 के खिलाफ एक ‘प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन’ है। कंपनी ने कहा, टीके की कीमत 265 रुपये प्रति खुराक होगी। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को छोड़कर 93 रुपये प्रति खुराक की पेशकश की जाएगी।

निजी बाजार में भी जल्द इसके अलावा कंपनी अपने इस कोविड रोधी टीके को जल्द ही निजी बाजार में बेचने की भी योजना बना रही है। मालूम हो कि भारत में विकसित दुनिया का पहले डीएनए आधारित सुई मुक्त कोविड-19 टीके जाइकोव-डी को 20 अगस्त 2021 को दवा नियामक से आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिली थी ।

यूपी-बिहार समेत सात राज्यों से शुरुआत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जायडस कैडिला की इस वैक्सीन का इस्तेमाल सात राज्यों से शुरू किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल हैं, जहां पहली खुराक कम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *