February 12, 2026

14 फरवरी 2022 को मतदान सम्पन्न होगा

0

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में दिनांक 14 फरवरी 2022 को मतदान सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि आयोग के पत्र संख्या-491/एम.सी.एम.सी./2022/Communication दिनांक 01 फरवरी में दिए गए निर्देशों के अनुसार दिनांक 13 व 14 फरवरी को किसी भी राजनैतिक दल/अभ्यर्थी/संगठन/व्यक्ति द्वारा प्रिन्ट मीडिया में किसी प्रकार का विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया जाएगा। उक्त तिथियों पर प्रकाशित किए जाने वाले विज्ञापन राज्य/जिला स्तरीय एमसीएमसी कमेटी द्वारा पूर्व प्रमाणित किए जाने जरूरी है, जिसके लिए राजनैतिक दल/अभ्यर्थी/ संगठन/व्यक्ति को कमेटी के समक्ष प्रकाशन की तिथि से दो दिन पूर्व विज्ञापन प्रमाणन हेतु आवेदन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *