February 12, 2026

उत्तरकाशी: विधानसभा सीटों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, दिव्यांगों-बुजुर्गों को कराएंगी मतदान

0

उत्तरकाशी: जनपद की दो विधानसभा सीटों पुरोला और यमुनोत्री के दूरस्थ 99 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया. दिव्यांग और 80 प्लस बुजुर्ग मतदाताओं के मतदान के लिए 27 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं. जबकि गंगोत्री विधानसभा सीट के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शनिवार को होगी.

जनपद में 27 डाक मतपत्र कार्मिक टीमें जनपद के 99 मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुईं. इनमें पुरोला विधानसभा सीट के लिए 20 डाक मतपत्र कार्मिक टीमें 74 मतदेय स्थलों को रवाना हुई. विधानसभा सीट यमुनोत्री के लिए 7 डाक मतपत्र कार्मिक टीमें 25 मतदेय स्थलों को रवाना हुईं. शेष टीमें आगामी तिथियों में रवाना होगीं. टीमें जनपद के आवेदक दिव्यांग एवं 80 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को उनके घर पर जाकर ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करायेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *