February 12, 2026

नैनीताल, मुक्तेश्वर, मसूरी, धनौल्टी जाने वाले ध्यान दें…बर्फबारी की वजह से ये सड़कें हैं बंद…

0

प्रदेश भर के पर्वतीय जनपदों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मसूरी से धनौल्टी-चम्बा, नैनीताल से हल्द्वानी, नैनीताल से भवाली, मुक्तेशर से धानाचुली, मुक्तेश्वर से रामगढ़ मार्ग अवरुद्ध है। देहरादून से मसूरी जाने वाले वाहन किंगरेट तक जा रहे हैं।

उक्त सभी मार्गों पर पुलिस/प्रशासन द्वारा मौके पर पहुँचकर मार्ग खुलवाने तथा यातायात सुचारू कर आमजन एवं पर्यटकों को सुरक्षित पास कराने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। आप सभी से अपील है कि अति आवश्यक कार्य पड़ने पर ही यात्रा करें विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में मार्ग खुलने की स्थिति तक यथा स्थानों पर बने रहें। किसी भी प्रकार की सहायता हेतु डायल 112 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *