February 12, 2026

उत्तराखंड में 772 और लोग संक्रमित, 8 मरीजों की मौत

0

3257 संक्रमित हुए स्वस्थ, 9710 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 772 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि आठ मरीजों की मौत हुई है। 3257 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 85848 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 23301 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 13 जिलों में 772 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 285, हरिद्वार में 111, अल्मोड़ा में 90, नैनीताल में 62, ऊधमसिंह नगर में 51, पौड़ी में 42, उत्तरकाशी में 28, चमोली में 29, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में 19, टिहरी में 16, चंपावत में 18, बागेश्वर जिले में तीन संक्रमित मिले हैं।

देहरादून व नैनीताल जिले में आठ मरीजों की मौत हुई है। इसमें श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल में चार, दून मेडिकल कॉलेज में दो, एम्स ऋषिकेश में एक और बृजलाल हास्पिटल नैनीताल में एक मरीज ने दम तोड़ा है। कोरोना की तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 210 हो गई है। संक्रमितों की तुलना में 3257 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 73236 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में 9710 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों व होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 85.31 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.21 प्रतिशत दर्ज की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *