February 12, 2026

उत्तराखंड के 18 पीसीएस के प्रमोशन की राह खुली

0

उत्तराखंड में सीधी भर्ती के पीसीएस अफसरों के प्रमोशन की राह खुल गई है। मंगलवार को सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने सीधी भर्ती व प्रमोटी 37 पीसीएस अफसरों की वरिष्ठता सूची जारी की है। राज्य में पीसीएस कोटे से आईएएस संवर्ग में 18 पद रिक्त चल रहे हैं। उधर, इन 37 अफसरों में दो इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि तीन रिटायर हो चुके हैं।

उत्तराखंड में वर्ष 2005 के पहले बैच के सीधी भर्ती और प्रमोटी अफसरों के बीच वरिष्ठता को लेकर चल रहे विवाद पर पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को सीधी भर्ती के अफसरों को पहले वरिष्ठता देने के आदेश दिए थे। इस फैसले से राज्य के पहले बैच के 12 और यूपी से देर से आए छह पीसीएस अफसरों को इसी साल आईएएस संवर्ग मिलना तय है।

दो अफसर दे चुके हैं इस्तीफा

दो पीसीएस अफसर आईएएस बनने से पहले ही इस्तीफा भी दे चुके हैं। इनमें डा. चेतन राठौर और श्रद्धा जोशी शामिल हैं। इनके इस्तीफेके बाद रवनीत चीमा को इसी साल आईएएस संवर्ग मिलना तय माना जा रहा है।

इनका आईएएस बनना है तय

ललित मोहन स्याल, आनंद श्रीवास्तव, हरीश चंद्र कांडपाल, संजय कुमार, नवनीत पांडे, डा. मेहरबान सिंह बिष्ट, गिरधारी सिंह रावत, आलोक कुमार पांडे, वंशीधर तिवारी, रुचि तिवारी, झरना कमठान और रवनीत चीमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *