April 14, 2026

विश्व में नए संक्रमित घटे, रूस तुर्की, जर्मनी व जापान में बढ़े

0

दुनिया में एक दिन में महज 18.27 लाख नए संक्रमित पहचाने गए, 8, 131 की मौत

वाशिंगटन। दुनिया में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमितों की प्रतिदिन आने वाली संख्या में कमी आ रही है। बीते एक दिन में वैश्विक स्तर पर महज 18.27 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई है जबकि 8,131 लोगों की मौत हुई है। हालांकि जर्मनी, तुर्की, रूस और जापान जैसे देशों में संक्रमण मामले बढ़ रहे हैं। जबकि अमेरिका ने छह देशों में यात्रा न करने की सलाह देशवासियों को दी है। इनमें जापान भी शामिल है।

बता दें, पिछले दो वर्षों से जारी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा मंगलवार शाम तक 39.86 करोड़ को पार कर गया जबकि इन वर्षों में 57.71 लाख लोगों ने इस महामारी में अपनी जान गंवाई है। अब कई देशों में महामारी की गति धीमी पड़ रही है। लेकिन यह संक्रमण इन दिनों रूस में तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटों में रूस नए संक्रमितों के मामले में 1.71 लाख केस के साथ दुनिया के शीर्ष पर आ गया है जबकि अमेरिका 1.56 लाख नए मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है। जर्मनी में एक दिन में 1.38 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई है जो तीसरे नंबर पर रहा। तुर्की और जापान में भी नए संक्रमित बढ़ रहे हैं। इस बीच, अमेरिका के महामारी नियंत्रण व रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने सलाह दी है कि अमेरिकी नागरिक जापान, क्यूवा, लीबिया, आर्मेनिया, ओमान व कांगो की यात्रा इन देशों में कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए रोक दें। एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *