February 12, 2026

बड़ी खबर:रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो रोक देंगे गैस पाइपलाइन बाइडन

0

वाशिंगटन। राष्ट्रपति जो बाइडन ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शॉल्ज से मुलाकात की और चेताया कि यदि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो अहम गैस पाइपलाइन नॉर्ड स्ट्रीम 2′ बाधित की जाएगी। दूसरी तरफ, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि सिर्फ अमेरिका और उसके सहयोगी ही हमले की बातें कर रहे हैं। बाइडन-शॉल्ज ने यूक्रेन संकट से निपटने पर चर्चा में रूसी रवैये को चिंताजनक बताया। इसी चर्चा में बाइडन ने रूस को आगाह किया कि यदि रूसी टैंक और बल यूक्रेन की सीमा पार करते हैं, तो (रूस से जर्मनी के बीच) नॉर्ड स्ट्रीम 2 नहीं रहेगी, हम इसे रोक देंगे। एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *