February 12, 2026

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा मात्र 14-15 घंटे में चोरी की घटना का अनावरण कर घटना में संलिप्त युवक को गिरफ्तार किया गया

0

गत रात्रि को करीब 01.15 बजे वादी राजपाल सिंह पुत्र जयसिंह नेगी निवासी ग्राम फोल्ड मांज्य गांव पट्टी धनारी डुण्डा उत्तरकाशी जो उपतहसील जोशियाडा में आधार कार्ड का काम करता है द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर आकर एक लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उपतहसील जोशियाडा, आधार कार्ड सेंटर से दिनांक 06-07 फरवरी की रात्रि को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लैपटॉप व नेट सेटर चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस द्ववारा कोतवाली उत्तरकाशी पर अज्ञात के विरूद्द धारा 380 भा0द0वि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । श्री पी0 के0 राय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन व सी0ओ0 उत्तरकाशी श्री अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में उक्त मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पतारसी सुरागरसी कर मामले का सफल अनावरण कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सूरज मिश्रा पुत्र श्री सतेश्वर प्रसाद मिश्रा ग्राम लदाडी कोतवाली उत्तरकाशी उम्र 24 वर्ष को मात्र 14-15 घंटे के अंदर उसके घर लदाडी से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से चोरी हुये शतप्रतिशत माल को बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *