February 12, 2026

बड़ा घोटाला ! ABG शिपयार्ड ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ का चूना

0

CBI ने दर्ज की FIR Bank Fraud Case केंद्रीय जांच ब्यूरो ( CBI) ने ABG शिपयार्ड और उसके निदेशकों के खिलाफ 28 बैंकों के साथ 22,842 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में प्राथमिकी (FIR ) दर्ज की है.

इन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज
अग्रवाल के अलावा एजेंसी ने तत्कालीन एग्जीक्युटिव डायरेक्टर संथानम मुथुस्वामी, डायरेक्टर्स अश्विनी कुमार, सुशील कुमार अग्रवाल और रवि विमल नेवेतिया एवं एक अन्य कंपनी ABG International Pvt Ltd के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इनके खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी, विश्वास का आपराधिक हनन और पद के दुरुपयोग को लेकर मामला दर्ज किया गया है.

जानिए कब शुरू हुआ था यह मामला
बैंक ने 8 नवंबर, 2019 को पहली बार शिकायत दर्ज कराई थी. इस पर CBI ने 12 मार्च, 2020 को कुछ स्पष्टीकरण मांगे थे. इसके बाद बैंक ने उस साल अगस्त में एक बार नए सिरे से शिकायत दर्ज कराई. करीब डेढ़ साल तक छानबीन करने के बाद CBI ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सात फरवरी, 2022 को शिकायत दर्ज कराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *