February 12, 2026

मतदान कराने हेतु सभी पोलिंग पार्टियां पहुंची अपने गन्तव्य पर

0
FB_IMG_1644766293389

जनपद रुद्रप्रयाग में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु कुल 361 पोलिंग पार्टियां सकुशल अपने गन्तव्य स्थलों पर पहुंच चुकी हैं।
सम्पूर्ण मतदान को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु जनपद को कुल 5 जोन तथा 50 सेक्टरों में बांटा गया है।
जनपद में होने वाले मतदान को सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रत्यक्ष तौर पर 03 पुलिस उपाधीक्षक, 06 निरीक्षक, 28 उपनिरीक्षक, 04 महिला उपनिरीक्षक,14 वन दरोगा, 34 मुख्य आरक्षी, 276 आरक्षी, 43 महिला आरक्षी, 31 वनआरक्षक, 510 होमगार्डस (110 जनपद से 400 गैर प्रान्त राजस्थान से) 200 पीआरडी, 02 प्लाट्रून 01 सैक्शन पीएसी/आईआरबी, 1 कम्पनी 2 प्लाट्रून 1 सैक्शन सेन्ट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स लगी हुई हैं।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग और पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सभी जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जोनल पुलिस अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों द्वारा उनको आवंटित कार्य क्षेत्र के अन्तर्गत पोलिंग पार्टियों के सकुशल पहुंच जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गई है। सम्बन्धित जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा तथा जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा उनके क्षेत्रान्तर्गत स्थित पोलिंग बूथों पर भ्रमण कर उनके द्वारा सम्पादित की जाने वाली ड्यूटियों के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस और जिला निर्वाचन विभाग रुद्रप्रयाग जनपद में होने वाले मतदान को निर्भीक, निष्पक्ष, भयमुक्त और सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *