February 12, 2026

थाना चोरगलिया से सटे नाले के पास मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

0
IMG_20220221_130151

श्री हरेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष चोरगलिया को थाना चोरगलिया से सटे नाले के पास मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट होने से 02 व्यक्तियों के गंभीर घायल होने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल दोनों युवकों 01.राजवीर सिंह पुत्र शिव प्रभात सिंह निवासी ग्राम कुंडेश्वरी पोस्ट व थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश। 02. कुणाल राठी पुत्र गिरिराज राठी निवासी काशी रामपुर थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता तिकोनिया हल्द्वानी को घटनास्थल में असहाय पड़ा पाया। गंभीर रूप से घायल राजवीर सिंह का बाया पैर घुटने के नीचे से लगभग कट जाने के कारण उसका काफी_खून बह चुका था। स्थानीय अस्पताल की एंबुलेंस के अन्य मरीज को खटीमा ले जाने के कारण एंबुलेंस उपलब्ध न हो सकी। जिस पर क्षेत्र के थानाध्यक्ष द्वारा मानवता का परिचय देते हुए अपने सरकारी वाहन से दोनों व्यक्तियों को बिना समय गवाए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया। दोनों घायल व्यक्ति अब खतरे से बाहर हैं तथा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। नैनीताल पुलिस के इस मानवीय कार्यवाही की अस्पताल के डॉक्टरों तथा घायल व्यक्तियों के परिजन व स्थानीय लोगों द्वारा अत्यधिक सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *