February 12, 2026

रैगिंग! हल्द्वानी में मेडिकल के जूनियर छात्रों को गंजा कराया

0
images (3)

कॉलेज में रैगिंग की कोई शिकायत नहीं आई है। जहां तक छात्रों के बाल काटने का मामला है इसकी जांच की जाएगी। अगर रैगिंग वाला मामला सामने आया तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

• डॉ अरुण जोशी, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज रैगिंग को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मेडिकल कॉलेज के छात्रों को सिर मुंडवाकर घुमाया गया है।

शुक्रवार को एक वायरल वीडियो में मेडिकल कॉलेज परिसर में 27 से ज्यादा छात्रों का एक ग्रुप लाइन में चलते दिखे। इसके अलावा एक अन्य जगह पर भी करीब 7 स्टूडेंट्स इसी तरह से एक लाइन में चलते नजर आए। सभी छात्र सिर झुकाए हुए चल रहे थे। हैरानी की बात यह है कि सभी छात्रों के सिर गंजे थे। इनमें से कुछ छात्र एप्रन पहने हुए थे और पीठ पर बैग लादकर चल रहे थे।

पड़ताल में पता लगा कि यह सभी एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। सूत्रों का कहना है कि इन सभी छात्रों को बाल कटवाने के निर्देश इनके सीनियरों ने दिए हैं। ऐसे में इस पूरे मामले को रैगिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने अनभिज्ञता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *