February 12, 2026

दर्दनाकः कार के ऊपर ट्रक पलटा, कार सवार तीन युवकों की मौत

0
jaspur-accident.jpg

ऊधमसिंह नगर। जसपुर में देर शाम कार के ऊपर ट्रक पलटने से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक आपस में रिश्तेदार थे।
रविवार को पीयूष उर्फ निक्कू पुत्र गिरिराज सिंह निवासी निवारमंडी के भाई अमित के बेटे का बर्थडे था। शाम को पीयूष अपने दोस्त अमन पुत्र डोरी सिंह निवासी गांव भगवंतपुर और सूर्य प्रताप पुत्र ऋषि पाल सिंह निवासी नागर कालोनी के साथ बर्थडे का सामान खरीदने जसपुर आए थे। वापसी में रेहमापुर गांव के पास लकड़ी से भरा 18 टायर ट्रक उनकी कार के ऊपर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने जेसीबी और क्रेन मंगाकर ट्रक को सीधा करके कार को निकाला, लेकिन तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। तीनों युवक बीटेक पास थे और आपस में रिश्तेदार थे।
कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी चालक ट्रक मौके पर छोडकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। हादसे में जान गंवाने वाले अमन और पीयूष अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। सडक हादसे में तीन दोस्तों की मौत से घर से लेकर मोहल्ले तक में मातम पसरा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *