February 12, 2026

भगवंत मान ने पहली मंत्रिमंडल बैठक में लिया नौकरियों को लेकर बड़ा फैसला

0
default

पंजाब में शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक महिला समेत आम आदमी पार्टी (आप) के दस विधायकों को शामिल किया गया ।

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां पंजाब भवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन 10 मंत्रियों में से आठ पहली बार विधायक बने हैं। इन सभी ने पंजाबी भाषा में शपथ ली।

इसके बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में सीएम मान ने नौकरियों को लेकर बड़ा फैसला लिया। मान ने पहले एक महीने में 25000 नौकरियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *