February 12, 2026

बड़ी खबर:आराकोट(मोरी) में अज्ञात व्यक्ति ने की 48 वर्षीय महिला की हत्या, 01 आरोपी गिरफ्तार

0
FB_IMG_1648038938613

दिनांक 18.03.2022 को वादिनी निशा पत्नी हरीश निवासी सोलगं, हि0प्र0, द्वारा चौकी आराकोट थाना मोरी पर आकर एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि मेरी मां राधा देवी पत्नी अबलदास निवासी आराकोट उम्र-48 वर्ष कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रात्रि में हत्या कर दी गई है।
तहरीर के आधार पर चौकी आराकोट थाना मोरी पर तत्काल धारा 302 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामला श्री पी0के0 राय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये श्री सुरेन्द्र सिंह भण्डारी पुलिस उपाधीक्षक बडकोट के नेतृत्व मे टीमें गठित कर अभियोग के सफल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये एवं स्वयं लगातार मामले की मॉनेटरिंग करते रहे। टीम द्वारा कप्तान के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुये सीसीटीवी फुटेज,सीडीआर,गवाहों के बयानात एवं सुरागरसी-पतारसी करते हुये साक्ष्य के आधार पर घटना में संलिप्त एक युवक को दिनांक 22.03.2022 की रात्रि को आराकोट पुल के पास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
अभियुक्त की आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *