April 16, 2026

उत्तराखण्ड: बाइक से घूमने निकले दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

0
1650423541141

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में आज फिर एक दुखद खबर राज्य के उधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां बाइक से घूमने निकले दो युवकों के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र निवासी मोहम्मद सुहैल बीते रोज अपने दोस्त वासिद के साथ बाइक पर घूमने निकला था। बताया गया है कि जैसे ही उनकी बाइक मुरादाबाद-काशीपुर रोड पर तिकोनिया से तीन किलोमीटर आगे पहुंची तो बैरियर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से भिड़ गई। जिससे मोहम्मद सुहैल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त वासिद गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *