April 16, 2026

Cm धामी ने आज विभिन्न संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए

0
1659113999455

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों तथा विभिन्न संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने नन्हीं दुनिया के बच्चों से भी भेंट की तथा उन्हें शुभकामनायें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सभी अधिकारियों को सोमवार को जनता से मिलने का समय निर्धारित कर जन समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो इसके लिये जिलाधिकारियों द्वारा प्रतिमाह अपने-अपने जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *