February 12, 2026

पुलिस द्वारा 10 पेटी खुकरी सिगरेट नेपाली के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

0
FB_IMG_1637394617971


श्री देवेन्द्र पींचा पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत/ टनकपुर के निर्देशन में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चालये गये अभियान क्रेक डाउन के तहत अवैध तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तहत दिनांक 20/11 /2021 को थाना टनकपुर की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आशु अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी कैनाल कॉलोनी थाना बनबसा जनपद चंपावत को ज्ञान खेड़ा पंचायत घर के पास मुख्य हाईवे पर वाहन टाटा मैजिक नंबर यूके 03 टीए 0719 मैं कुल 10 पेटी जिनमें प्रत्येक पेटी में 25 डंडे कुल 5000 डिब्बी खुकरी नेपाली सिगरेट नाजायज परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त अवैध सिगरेट को चोरी-छिपे नेपाल से तस्करी कर टनकपुर में बेचने हेतु लाया जाना बताया। अभियुक्त को बरामद माल के साथ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम
(1) श्री सुरेंद्र सिंह खड़ायत वरिष्ठ उप निरीक्षक
(2)कॉन्स्टेबल 195 अमित चौधरी
3 कॉन एसओजी मतलूब खान
4 कॉन एसओजी नवल किशोर
5 कॉन एसओजी राकेश रोंकली

मीडिया सेल
चम्पावत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *