February 12, 2026

कला के संरक्षण के लिए एडवाइजरी बोर्ड बनेगा

0

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड ) गुरमीत सिंह ने प्रदेश में शास्त्रीय गीत-संगीत, नृत्य, कला के साथ ही उत्तराखंड की स्थानीय ललित कलाओं को संरक्षण प्रदान करने के लिए राजभवन में एडवाइजरी बोर्ड का गठन करने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल की अध्यक्षता वाले इस बोर्ड में 15 सदस्य होंगे। एडवाइजरी बोर्ड के सदस्यों में राज्य और निजी विवि के कुलपति, उत्तराखण्ड के सामाजिक, शैक्षिणक क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।

मंगलवार को राजभवन में सांस्कृतिक संस्था स्पिक मैके के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में राज्यपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड के पहाड़ी जिलों में रहने वाले बच्चों को भी शास्त्रीय गीत-संगीत, नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है।

चिकित्सा इकाइयों का दौरा

देहरादून केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान से संचालित कायाकल्प कार्यक्रम के तहत जनपद देहरादून में गठित टीमों ने चिह्नित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं हेल्थ वेलनेस केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि जनपद की कुल 32 चिकित्सा इकाइयों को कायाकल्प के अंतिम चरण में चिह्नित किया गया है एवं निर्धारित मानको को पूरा करने वाली चिकित्सा इकाइयों को कायाकल्प की पुरस्कार धनराशी दी जाएगी। टीम में एसीएमओ डॉ. सीएस रावत, डॉ. अमित कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *