April 13, 2026

पहली से पांचवीं तक के सभी छात्रों को आना होगा स्कूल

0
school-1

* शिक्षा सचिव की ओर से जारी किया गया आदेश * आदेश सरकारी निजी सभी स्कूलों में लागू होगा

देहरादून। उत्तराखंड में पहली से 5वीं तक की बेसिक कक्षाओं के छात्रों को अब नियमित रूप से स्कूल आना होगा। अब सरकारी, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं निजी शिक्षण संस्थानों की बेसिक कक्षाएं भौतिक रूप से चलाई जाएंगी। कोविड 19 संक्रमण में गिरावट के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया।

शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने शुक्रवार को इसके आदेश किए। उनके अनुसार, शिक्षा महानिदेशालय ने बेसिक कक्षाओं को पूरा वक्त संचालित करने का प्रस्ताव दिया था। इसे मंजूरी दी गई। छह महीने तक हड़ताल पर रोकः उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए सरकार ने शिक्षा विभाग में छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी है। सचिव ने शुक्रवार को इसके आदेश किए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू हो रही हैं, जो 19 अप्रैल तक चलेंगी। यह प्रतिबंध शिक्षा विभाग संग विद्यालयी शिक्षा परिषद पर भी लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *