February 13, 2026

76 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

0

जनपद उधमसिंहनगर पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी।


श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब की रोकथाम हेतु बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। उक्त क्रम में दिनाँक 01/01/2022 को जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गई।
1- केलाखेड़ा पुलिस द्वारा अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र गिरधारी लाल निवासी विजय रामपुरा थाना केलाखेड़ा को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

2- चौकी बन्नाखेड़ा पुलिस द्वारा रा झां घाट के जंगल किनारे अवैध शराब की कसीदगी कर रहे अभियुक्त हरीश सिंह पुत्र छीडा सिंह निवासी ग्राम इटावा कोतवाली बाजपुर को एक रबर की ट्यूब में 35 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण सहित अंतर्गत धारा 60 (2) EX ACT गिरफ्तार किया गया है।


3- रुद्रपुर पुलिस द्वारा 56 पाउच (21 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ बिगबाड़ा से अभियुक्त केवल सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी ग्राम रायपुर (बिन्दुखेड़ा), थाना कोतवाली रुद्रपुर, जिला ऊधमसिंहनगर, आयु – 27 वर्ष को गिरफ्तार किया व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *