February 15, 2026

कमरतोड़ महंगाई का बड़ा झटका अगले माह से महंगे हो जाएंगे आटा बिस्किट ब्रेड समेत ये सभी उत्पाद

0
1652115329213

Inflation Rate 2022 India: गैस सिलेंडर, खाद्य तेल के बाद अब आटा भी होगा महंगा, फिर बढ़ेगा आम आदमी की रसोई का बजट…

लगातार बढ़ती मंहगाई का सितम झेल रही राज्य के गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आने वाले दिनों में उन्हें महंगाई का एक और झटका सहना पड़ेगा। जी हां.. खाद्य तेल, गैस सिलेंडर के दामों में लगातार होती बढ़ोतरी के बाद अब अगले माह से आटे के दाम भी बढ़ने जा रहे हैं। बताया गया है कि गेहूं के उत्पादन में गिरावट के कारण अगले माह से आटा, ब्रेड, बिस्कुट एवं आटे से बने सभी उत्पाद महंगे हो जाएंगे। जिससे रसोई का बजट और अधिक बढ़ना तय है साथ ही आम जनमानस की जेब पर इससे अतिरिक्त बोझ भी पड़ेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिटेल मार्केट में आटे के इसी महीने से लगातार बढ़ने लगे हैं। जिसका प्रभाव आम जनमानस की जेब पर म‌ई माह के अंतिम सप्ताह या आगामी जून माह से पड़ेगा। बता दें कि सोमवार को रिटेल मार्केट में आटे के औसत दाम 32 रूपए प्रति किलोग्राम से अधिक रही, जबकि इसी महीने 8 तारीख को आटे की औसत कीमत 29 रूपए प्रति किलोग्राम था‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *