February 12, 2026

बड़ी खबर:दीपक बिजल्वाण एवं उसके 100 से 150 समर्थकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

0

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत उतरकाशी जनपद में गठित एफएसटी ( उडन दस्ता टीम ) वाई-5 द्वारा धारा 144 के उल्लंघन पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण एवं उसके 100 से 150 समर्थकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवायी गयी है। आपको बता दें कि दीपक बिजल्वाण द्वारा बडकोट मैन बाजार में बिना अनुमति के जन समूह एकत्रित कर जनसभा की गयी। इस सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एफएसटी (उड़न दस्ता टीम) वाई-05 द्वारा थाना बडकोट में दीपक बिजल्वाण एवं उसके 100 से 150 समर्थकों के विरूद्ध धारा-144 के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज करवायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *