February 12, 2026

बड़ी खबर:मालचंद, बिजल्वाण कांग्रेस में शामिल

0

भाजपा को झटका: पुरोला सीट से दो बार विधायक रहे हैं मालचंद

देहरादून। उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से दो बार विधायक रहे मालचंद और जिला पंचायत उत्तरकाशी के अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इससे एक दिन पूर्व आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष अनंतराम चौहान कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, हालांकि विधिवत रूप से उन्होंने भी सोमवार को ही सदस्यता ग्रहण की।

सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य की उपस्थिति में तीनों नेताओं ने विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की मालचंद वर्ष 2002 और 2012 में विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2007 में भी उन्होंने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था, लेकिन तब वह हार गए थे। इसके बाद वर्ष 2017 में वो निर्दलीय लड़े, पर हार गए। पुरोला सीट पर विधायक रहे राजकुमार के भाजपा में जाने के बाद से ही मालचंद के कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम के साथ मालचंद।

आर्य की उपस्थिति में तीनों नेताओं ने विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की मालचंद वर्ष 2002 और 2012 में विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2007 में भी उन्होंने भाजपा के टिकट कांग्रेस में जाने की अटकलें जारी थी। इधर,उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने वर्ष 2007 में छात्रसंघ अध्यक्ष बनकर राजनीति में कदम रखा। वर्ष 2008 क्षेत्र पंचायत सदस्य पुरोला चुने गए। दीपक एनएसयूआई में भी राष्ट्रीय सचिव रहे और उड़ीसा में प्रभारी के तौर पर काम किया। वर्ष 2014 में जिला पंचायत सदस्य और वर्ष 2019 में जिपं अध्यक्ष उत्तरकाशी चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *