February 12, 2026

बड़ी खबर:हल्द्वानी में 6 माह बाद फिर लॉकडाउन की तैयारी

0

शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन के स्तर व्यापारियों की राय लेकर शनिवार को हल्द्वानी में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शहर में करीब छह माह बाद फिर से साप्ताहिक लॉकडाउन के प्रयास किए जा रहे हैं जिसके लिए प्रशासन ने शहर के सभी व्यापारी प्रतिनिधियों से वार्ता शुरू कर दी है।

प्रशासन हल्द्वानी शहर में व्यापारियों की सहमति मिलने पर हर शनिवार को लॉकडाउन लगाने की योजना बना रहा है। इस मामले में प्रशासन के अधिकारियों की व्यापारी संगठनों से बातचीत शुरू हो गई है। जिसमें व्यापारी संगठनों की ओर से प्रशासन को सकारात्मक सुझाव मिल रहे हैं। प्रशासन व्यापारियों से सुझाव लेकर ही साप्ताहिक लॉकडाउन पर कोई फैसला

लेना चाहता है। सूत्रों के अनुसार कई व्यापारी संगठनों ने इस पर हामी भर दी है। एक-दो दिने के भीतर इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल हल्द्वानी इकाई महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने फोन पर सुझाव लिया है। लगातार बढ़ रहे कोरोना केसों से खतरा तो बढ़ ही रहा है। शनिवार को एक दिन का लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इस संबंध में अधिकारियों को सुझाव दिया गया है। लेकिन सभी व्यापारी संगठनों की सहमति के बाद ही इस पर कोई फैसला लेने को कहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार के लॉकडाइन को लेकर प्रशासन स्तर से भी व्यापारी प्रतिनिधियों से वार्ता में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवान

वर्मा ने कहा कि वह शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के खतरे को देखते हुए शनिवार को संपूर्ण बंदी के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले में जल्द कोई निर्णय लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *