February 12, 2026

बड़ी खबर:मुख्यमंत्री ने नया गांव गणेशपुर में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की।

0
CollageMaker_20211128_191125864

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नया गाँव स्थित गणेशपुर में 26/11 हमले में शहीद अशोक चक्र विजेता स्वर्गीय गजेंद्र सिंह बिष्ट जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कारगिल शहीद और सीमा पर शहादत देने वाले वीर जवानों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है यहां की वीरता और शौर्य की चर्चा देश ही नहीं दुनिया में होती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नया गांव-गणेशपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र उच्चीकरण करने एवं गणेशपुर में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में सहसपुर विधायक श्री सहदेव पुंडीर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *