April 15, 2026

बड़ी खबर:विनोद कांबली ने नशे में ठोकी कार,पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाद में मिली बेल

0
images

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को रविवार को बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद बेल पर रिहा किया है। उनपर नशे की हालत में अपनी सोसायटी के गेट में कार से टक्कर मारने का आरोप है। इसके बाद उनकी सोसायटी के लोगों से बहस भी हुई। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। न्यूज एजेंसी एनआई के अनुसार, बांद्रा पुलिस ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को पुलिस ने नशे में कार ठोकने की वजह से गिरफ्तार किया था। उन्हें बाद में बेल मिल गई। उनकी मेडिकल जांच भाभा अस्पताल में की गई है और उनके खून का सैंपल भी सीए के लिए सुरक्षित रखा गया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *