February 12, 2026

ब्रेकिंग न्यूज : चमोली में पूर्व पीआरडी जवान में समेत 5 परिजनों के शव मिले

0

*परिवार को जहर देकर खुद फांसी लगा लेने का संदेह

* घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी है राजस्व पुलिस

चमोली जिले के दूरस्थ गांव घुनी में पूर्व पीआरडी जवान, उसकी पत्नी व तीन बच्चों के शव संदेहास्पद स्थिति में मिले हैं। पत्नी और बच्चों के शव एक कमरे से बरामद हुए जबकि पूर्व पीआरडी जवान दूसरे कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।

राजस्व पुलिस के मुताबिक, पूर्व पीआरडी जवान दिनेश लाल (38) का शव एक कमरे में छत से लटका मिला। दूसरे कमरे में उसकी पत्नी और एक बच्चे का शव चारपाई पर तथा दो बच्चों के शव जमीन पर लगे बिस्तर पर मिले। दिनेश की पत्नी बीरा देवी (35), बेटी नेहा (13), बड़े बेटे अरुण (8) और छोटे बेटे अक्षय ( 7 ) के मुंह से झाग निकल रहा था। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि दिनेश लाल ने पहले परिवार को जहर दे दिया और बाद में खुद जान देदी। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है और न ही मौके से सुसाइड नोट मिला है। एसडीएम अविनाश शाह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति साफ होगी।

दिनेश के परिवार की किसी से नहीं थी रंजिश : पुलिस
राजस्व इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम गुसाईं ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि दिनेश लाल के परिवार की किसी के साथ रंजिश नहीं थी। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में घटना का कारण तलाशना राजस्व पुलिस के लिए फिलहाल चुनौती बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *