February 11, 2026

13 बोत्तल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01अभियुक्त कोतवाली चमोली पुलिस की गिरफ्त में

0

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया के द्वारा जनपद स्तर पर बढ़ते नशे की रोकथाम ऍव इससे जुड़े लोगों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया एंव क्षेत्राधिकारी महोदय चमोली के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक चमोली के नेतृत्व में नशे में लिप्त लोगों की सुरागरसी पतारसी करते हुये चौकी प्रभारी पीपलकोटी उप निरीक्षक मंदीप सिंह द्वारा मय कांस्टेबल देवेन्द्र के साथ दिनांक 29/12/2021 को दौराने चैंकिंग ग्राम रैतोली से अभियुक्त सुभाष सिंह पुत्र टिकेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मेहरगांव(मायापुर) पो0 मायापुर तहसील व जिला चमोली उम्र 30 वर्ष को 13 बोतल अवैध अंग्रेज़ी शराब सोलमेट व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना हाजा पर एफआईआर संख्या 41/2021धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्त
1. सुभाष सिंह पुत्र टिकेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मेहरगांव(मायापुर) पो0 मायापुर तहसील व जिला चमोली उम्र 30 वर्ष

पुलिस टीम का विवरण

2-उपनिरीक्षक मंदीप सिंह (चौकी )
3-कां0 05 ना0पु0 देवेंद्र सिंह(चौकी पीपलकोटी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *