April 13, 2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू एंव सीसीयू का शुभारंभ किया।

0
FB_IMG_1637344713738

इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री धामी ने बग्घा चौवन व चाँदपुर के लिए 2 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कार्यक्रम में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पाँच आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर बहुत संजीदगी से कार्य कर रही है।उन्होंने कहा की ऑक्सीजन प्लांट के बनने से ऑक्सीजन की कोई कमी नही रहेगी तथा आईसीयू व सीसीयू के बनने से मरीजों का और भी बेहतर ढंग से इलाज हो सकेगा। इस अवसर पर नानकमत्ता विधायक श्री प्रेम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *